महत्वपूर्ण जानकारी
छात्र सम्मान
25 मई, 2025
बाबा साहेब जयंती
14 अप्रैल, 2025
होली
10 मार्च, 2025
हमारे बारे में
मेघवाल (बलाई) समाज कल्याण समिति का गठन वर्ष 2003 में समाज के कल्याण एवं विकास के उद्देश्य से किया गया। हमारी समिति समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है। समिति ने समाज भवन का पुनर्निर्माण, सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र का संचालन, जनगणना और समाज की स्थिति के विश्लेषण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही, समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य भी किया गया है।
हमारा लक्ष्य है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर, युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। असहाय एवं बेसहारा लोगों के लिए विशेष कल्याण योजनाएं लागू की गई हैं। सामूहिक बैठकों के माध्यम से समाज के मुद्दों का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है।