हमारी सेवाएँ
सदस्यों के लिए उपलब्ध सेवाएँ
हमारे समाज के सदस्यों के लिए विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे वे सामाजिक, शैक्षिक और व्यावसायिक रूप से मजबूत बन सकें।
पुस्तकालय: ज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक विस्तृत पुस्तकालय। समिति द्वारा शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी हेतु एक पुस्तकालय की स्थापना की गयी है जिसमे लगभग चालीस विद्यार्थी एक साथ बैठकर पढाई कर सकते है। समिति के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा हेतु पुस्तकें और दैनिक अखबार निशुल्क उपलब्ध कराये जाते है।
विवाह रिश्ते: योग्य वर-वधु के लिए विवाह सहायता सेवा। समिति के पदाधिकारी चूँकि पुरे प्रदेश में संपर्क बनाये हुए है तथा समाज के विभिन्न आयोजनों में भागीदारी निभाते है अतः समाज की विस्तृत जानकारी रखते है जिसके आधार पर योग्य युवक -युवतियों के विवाह हेतु सटीक जानकारी एवं सहायता प्रदान करते है ।
शिक्षा सहायता: छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं मार्गदर्शन सुविधा। प्रतिवर्ष समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते है तथा इसके माध्यम से योग्य विद्यार्थिओं की आर्थिक सहायता और सरकार से प्राप्त होने वाली छात्रवृतियों हेतु मार्गदर्शन और सहायता की जाती है।
रोजगार सहायता: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। समिति समय समय पर कार्यशाला आयोजित कर इच्छुक और योग्य युवाओं को सरकारी और प्राइवेट नौकरी हेतु प्रेरित और जागरूक करती है। समय समय पर नौकरी आधारित कोचिंग की व्यवस्था भी समाज पुस्तकालय में की जाती है।
व्यावसायिक डायरेक्टरी: समाज के व्यवसायियों को जोड़ने और व्यापार बढ़ाने का मंच। समाज के व्यवसायी वर्ग को एक छत के निचे लाकर उन्हें अपने व्यपार को बढ़ाने और फ़ैलाने हेतु एक बढ़ा मंच समिति प्रदान करती है। समय समय पर प्रकाशित होने वाली समाज पुस्तिका में उनके व्यपार का प्रचार प्रसार करती है।
जन सहयोग: समाज कल्याण के लिए सामूहिक सहायता कार्यक्रम। समय समय पर समाज के द्वारा विभिन्न पर्वों, जयंतियों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिनमे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहती है। तथा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कल्याण से सम्बंधित जानकारियों का आदान प्रदान समाज में किया जाता है। विभिन्न सरकारी योजनाओ के लाभ को भी सुनिश्चित कर समाज कल्याण हेतु प्रयास किये जाते है।
बलाई समाज संगठन के उद्देश्य
समाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण
बलाई समाज संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत को एक सशक्त, लोकतांत्रिक, समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष गणराज्य के रूप में विकसित करना है। यह संगठन समाज के हर वर्ग को समान अवसर, सामाजिक न्याय, आर्थिक समृद्धि और राजनैतिक अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता मिले, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूती मिले। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, संविधान व राष्ट्रीय इतिहास की जानकारी देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए संगठन सतत प्रयासरत है।
हमारे प्रमुख कार्य
✔ सामाजिक जागरूकता: समाज में शिक्षा, समानता और समरसता को बढ़ावा देना।
✔ महिला एवं वृद्धजन सशक्तिकरण: महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याण के लिए कार्य करना।
✔ शिक्षा और रोजगार: उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यावसायिक अवसरों के लिए सहयोग प्रदान करना।
✔ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा: गरीब, असहाय, शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु संवैधानिक गतिविधियों का संचालन।
✔ राष्ट्र निर्माण: समाज के महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।
बलाई समाज संगठन अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए शासन और प्रशासन के सहयोग से निरंतर प्रयासरत है। हमारा संकल्प है – “समाज का सशक्तिकरण, राष्ट्र की प्रगति!”